सांसद नलिन सोरेन बने 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के संरक्षक


बोकारो में 27 से 30 दिसम्बर 2026 तक आयोजित होने वाली 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए दुमका के सांसद एवं इस्पात मंत्रालय के सलाहकार समिति के सदस्य नलिन सोरेन ने संरक्षक के रूप में रहने की अपनी सहमति दी है। इस महत्वपूर्ण आयोजन के निमित शुक्रवार को कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड का एक प्रतिनिधिमंडल आयोजन समिति के अध्यक्ष झारखण्ड विधानसभा के मुख्य सचेतक -सह- विधायक, टुण्डी मथुरा प्रसाद महतो के साथ सांसद नलिन सोरेन से मिलकर उन्हें प्रतियोगिता के संरक्षक बनने का प्रस्ताव पत्र सौंपा। इस पर सांसद सोरेन ने संरक्षक के तौर पर अपनी सहर्ष स्वीकृति देकर आयोजन के सफलता के लिए हर संभव सहयोग देने हेतु आश्वस्त किया ।

प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच मिलेगा

कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड के द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल, बोकारो में राष्ट्रीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा, इस प्रतियोगिता के दौरान भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) सेंटर के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन साईं की चयन टीम द्वारा किया जाएगा। आयोजन से झारखण्ड के प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, बिपिन कुमार सिंह, मदन महतो, अशोक मंडल, अमरनाथ चौधरी, मुकेश कुमार आदि शामिल रहे ।

और नया पुराने