स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान का स्थापना दिवस शुभ धनतेरस 06 नवंबर को बोकारो के पर्यावरण-मित्र वाटिका कैंप 2 में वृक्ष दीपावली के रूप में मनाया जाएगा। यह निर्णय पर्यावरण-मित्र आश्रम में संस्थान की सम्पन्न बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की पूर्ण जानकारी देते हुए संस्थान के महासचिव शशि भूषण ओझा 'मुकुल' ने कहा कि शुभ धनतेरस तिथि को ही 1987 ई. में स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान की स्थापना की गई थी. इसलिए इस तिथि को ही स्थापना दिवस मनाया जाता है। आगे उन्होंने कहा कि इस दिन अपराह्न 3.00 बजे पर्यावरण-मित्र वाटिका में भगवान धन्वन्तरि की विधिवत पूजा कर बोकारो एवं झारखंड के सभी लोगों सहित संपूर्ण देश के लोगों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए भगवान से प्रार्थना की जाएगी।
पेड़ों के नीचे दीप जलाकर मनाई जाएगी वृक्ष दीपावली
इसके पश्चात यहां और आसपास स्थित सभी पेड़ों के नीचे दीप जलाकर वृक्ष दीपावली मनाते हुए प्रकृति माता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की जाएगी । फिर अक्षय नवमी दिनांक 18 नवंबर के दिन वृक्ष पूजा तथा देवोत्थान एकादशी तिथि दिनांक 20 नवंबर को कल्पतरु की पूजा की जाएगी । बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडेय ने किया। बैठक में सुरेंद्र कुमार पांडेय, रघुवर प्रसाद, शशि भूषण ओझा 'मुकुल', वैद्य गणेश साव, अखिलेश ओझा, बबलू पांडेय, मृणाल चौबे, लक्ष्मण शर्मा, विष्णु शंकर मिश्र, वीरेंद्र चौबे, अधिवक्ता बृजमोहन मिश्र, मनीष पांडेय, प्रभुनाथ चौधरी, यू सी दुबे, अक्षय दुबे, डी के त्रिवेदी, शैलेन्द्र झा, शिवजी ओझा, ललन दुबे और सोमनाथ पाण्डेय सहित कई पर्यावरण प्रहरी उपस्थित रहे।
Tags
झारखण्ड
