छह नई पंचायतों के गठन की मांग तेज, शीतकालीन सत्र में विधानसभा तक पैदल मार्च करेंगे ग्रामीण


पंचायत निर्माण समिति की ओर से बोकारो जिले के प्रस्तावित छह पंचायत (उत्तरी क्षेत्र) के निर्माण सह जागरूकता अभियान के तहत ग्राम वास्तेजी के स्कूल प्रांगण मे लखी राम मॉंझी की अध्यक्षता में बैठक हुई. संचालन संतोष सिंह ने किया। बैठक मे वक्ताओं ने मुख्य‌ रूप से प्रस्तावित पंचायत निर्माण को लेकर अपने व्यक्तव रखते हुए कहा कि इस लड़ाई को आगे ले जाने कि जरूरत है। आगामी शीत कालीन सत्र मे विधानसभा तक पैदल मार्च करेंगे।

कोलकात्ता-अमृतसर कॉरिडोर का भी हुआ विरोध 

यह लड़ाई सड़क से सदन तक पंचायत गठन होने तक चलेगी। वर्तमान मे कोलकात्ता - अमृतसर कॉरिडोर का भी ग्रामीणो ने विरोध किया।बैठक मे मुख्य रूप से संतोष मूर्मू, प्रेम कुमार, प्रदीप कुमार, इशितयाक अंसारी, कमालुद्दीन अंसारी, मोहन मॉंझी, विक्रम कुमार, विनोद रॉय, अरबिंद कुमार, गिरिधारी सिंह, गुलाम अंसारी, चौहान महतो, छुट्टु लाल रजवार, मंजुर रॉय, आलो देवी, पार्वती देवी, बुधनी देवी, बहामुनी देवी, चमेली देवी, रीता देवी आदि उपस्थित रहे।

और नया पुराने