बोकारो के सेक्टर 4 थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. वादी सेक्टर 1 बी निवासी श्रीकान्त कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर उनके मोटरसाईकिल HR26BN 0525 का चोरी होने के आलोक में सेक्टर -04 थाना में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। उक्त आलोक में बोकारो जिला अन्तर्गत हो रहे मोटरसाईकिल चोरी की घटना पर अंकुश लगाने तथा उदभेदन के लिए पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक नगर बोकारो के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
आरोपियों को भेजा गया जेल
कांड के अनुसंधान के क्रम में गठित टीम के द्वारा कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त पप्पु सिंह, उम्र- 32 वर्ष, पिता- लक्ष्मण सिंह, पता- शांति नगर, जैनामोड़, जिला बोकारो, अमरेन्द्र गोस्वामी, उम्र- 39 वर्ष, पिता- दिलीप गोस्वामी, सेक्टर 2 सी, आवास संख्या - 2-135 थाना, बीएससिटी जिला बोकारो एवं नारायण तुरी, उम्र 36 वर्ष, पिता- गुही तुरी, पता- ग्राम बरमसिया, पो० गांगजोरी, थाना जरीडीह, जिला बोकारो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
Tags
क्राइम
