पिछले 02 नवंबर को चतरोचट्टी थाना अंतर्गत ग्राम-चैयाटॉड में दो पक्षों में आपसी विवाद में मारपीट की घटना घटी थी. जिसमें द्वारका महतो के द्वारा लालमन महतो के सर पर जान मारने के नियत से टॉगी से हमला करते हुए गंभीर जख्मी कर दिया था। जख्मी-सह-आवेदक लालमन महतो, उम्र करीब 55 वर्ष, पे० स्व० कन्हाई महतो, सा०-चैयाटॉड, पो०-चुट्टे, थाना-चतरोचट्टी, जिला-बोकारो के आवेदन के आधार पर चतरोचट्टी थाना काण्ड सं0-51/2026, दर्ज करते हुए काण्ड के प्राथमिकी अभियुक्त द्वारका महतो, उम्र करीब 55 वर्ष, पे०-स्व० हीरामन महतो, सा०-चैयाटॉड, थाना-चतरोचट्टी, जिला-बोकारो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
Tags
क्राइम
