चर्चित शंकर रवानी हत्याकांड का प्राथमिकी आरोपी BGH से दबोचा गया


बोकारो जिले के हरला थाना पुलिस ने चर्चित शंकर रवानी हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त नागेश्वर सिंह को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता  हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) से गिरफ्तार किया है।

न्यायालय से अजमानतीय वारंट था निर्गत 

हरला थाना कांड संख्या-78/2024, दिनांक 18.07.2024, का प्राथमिकी अभियुक्त/वारंटी नागेश्वर सिंह को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय, बोकारो द्वारा अजमानतीय वारंट निर्गत किया गया था।पुलिस ने आज गुप्त सूचना के आधार पर उसे BGH से विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

और नया पुराने