चोरी और गृहभेदन रोकने को बोकारो पुलिस अलर्ट, नगर डीएसपी ने रात में पुलिस ड्यूटी का लिया जायजा


26 नवंबर की मध्य रात्रि से देर रात्रि तक पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देश के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक, नगर द्वारा बीएससिटी, सेक्टर-04, सेक्टर-12, सेक्टर-06 एवं हरला थाना क्षेत्रों में संचालित रात्रि गश्ती, रात्रि ओ.डी. ड्यूटी एवं रक्षक राइडर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की ड्यूटी की तत्परता एवं सतर्कता का जायजा लिया गया तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश 

विशेष रूप से रात्रि के समय संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच करने, संवेदनशील एवं सुनसान स्थानों पर नियमित गश्ती करने तथा चोरी, गृहभेदन एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों की घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। साथ ही, सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

और नया पुराने