रांची प्रेस क्लब के संविधान को अपनाकर प्रेस क्लब का होगा चुनाव: डीसी


बोकारो जिले के पत्रकारों की महत्वपूर्ण बैठक वरीय पलकार अजय अश्क की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में हुई। जिसमें बोकारो प्रेस क्लब के भवन निर्माण पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। उसके बाद सभी पत्रकार बोकारो के डीसी अजय नाथ का से मुलाकात की। इस दौरान डीसी झा ने कहा कि रांची प्रेस क्लब के संविधान और उसके नियमों को अंगीकार करते हुए बोकारो प्रेस क्लब का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत ही जल्द बोकारो क्लब के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके पूर्व सभी पत्रकारों ने डीसी से मांग किया कि बोकारो प्रेस क्लब का निर्माण करवाया जाए। 

प्रेस क्लब का चुनाव कार्य डीपीआरओ की देखरेख में होगी

इसी दौरान उपायुक्त ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को कई दिशा निर्देश देते हुए कहा कि बोकारो प्रेस क्लब का चुनाव कार्य जिला जनसंपर्क पदाधिकारी की देखरेख में होगी। ताकि पत्रकारों में कोई मतभेद नहीं रहे। मौके पर कृष्णा चौधरी, कौस्तुभ कुमार मलयज, सुरेंद्र सावंत, मृत्युंजय मिश्रा, अनिल चौधरी, रिपु सुदन पाठक, अरविंद कुमार, सागर माहथा, मनोज महतो, सुनील कुमार, आशीष कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह, बृजभूषण द्विवेदी, विभूति ठाकुर, मनोज कुमार शर्मा, सत्येंद्र गिरी, शैलेश कुमार, राकेश कुमार सिंह, बबलू कुमार, रंजीत चौधरी, अनिल कुमार, दीपक वर्मा, सत्यपाल, हेमंत कुमार महतो, अशोक कुमार महतो, योगो पूर्ति, कैलाश कुमार, हेमंत विश्वकर्मा, सुनील कुमार महतो, सुजीत कुमार, मनोज कुमार महतो, विजय कुमार पांडे, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र पांडे, विनय कुमार आदि मौजूद थे।

और नया पुराने