राष्ट्रीय खनन दिवस के उपलक्ष्य में सेल की झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस (JGOM) द्वारा किरीबुरू स्थित लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर में ‘नॉलेज क्वेस्ट – माइनिंग बिजनेस क्विज’ का आयोजन किया गया। इस नॉलेज क्वेस्ट का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच खनन व्यवसाय से संबंधित ज्ञान एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ निरंतर सीखने की संस्कृति को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में जेएसओएम की विभिन्न खदानों एवं विभागों से कर्मचारियों ने भाग लिया। इसमें कुल 11 टीमों के 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में सभी 11 टीमों के बीच प्रारंभिक राउंड हुआ, जिसके आधार पर शीर्ष छह टीमों ने फाइनल राउंड में अपनी जगह बनाई। प्रतियोगिता का संचालन रथिन बिस्वास, डीजीएम (एचआर-एलएंडडी) एवं असनादा श्रीकांत, एएम (एचआर-एलएंडडी) ने क्विज मास्टर के रूप में किया।
कर्मचारियों के बीच सशक्त ज्ञान-संस्कृति विकसित करना जरूरी
इस माइनिंग बिजनेस क्विज के समापन सत्र में मुख्य महाप्रबंधक (माइंस), केआईओएम पी. एम. शिरपुरकर ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह एवं सहभागिता की सराहना करते हुए जेएसओएम के कर्मचारियों के बीच सशक्त ज्ञान-संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कर्मचारियों को अपने ज्ञान का निरंतर संवर्धन करने तथा खनन क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास से स्वयं को अद्यतन रखने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में गौरव भारद्वाज एवं कृष्ण कुणाल की टीम विजेता रही। श्री रामारमण स्वैन एवं चंदन कुमार चौधरी की टीम ने प्रथम उपविजेता तथा राहुल कुमार यादव एवं केदार महतो की टीम ने द्वितीय उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। नॉलेज क्वेस्ट’ का आयोजन जेएसओएम में कर्मचारी सहभागिता एवं निरंतर सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो सेल की उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को भी प्रतिबिंबित करती है।