दीपों और रंगोलियों से सजा विद्यालय, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया दीपावली-छठ उत्सव


बोकारो स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, 9/डी में दीपावली एवं आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों से लेकर कक्षा दशम तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत  कक्षा नर्सरी से द्वितीय तक के भैया-बहनों ने भगवान श्रीराम, माता सीता एवं हनुमान जी के आकर्षक स्वरूप धारण कर मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। साथ ही आगामी छठ महापर्व के महत्व को दर्शाती छठ पूजा की सुंदर झांकी भी निकाली गई। कक्षा तृतीय से पंचम तक के विद्यार्थियों ने कक्षा सज्जा एवं दीप सज्जा कार्यक्रम में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं कक्षा षष्ठ से दशम तक के भैया-बहनों ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी कलात्मक अभिरुचि का परिचय दिया। उन्होंने आगे कहा कि दीपावली के साथ गोवर्धन पूजा, भैया दूज एवं लोक आस्था का महापर्व छठ हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति और परंपराओं के महत्वपूर्ण अंग हैं। 

पर्व हमें कोई न कोई जीवनोपयोगी शिक्षा प्रदान करता है

प्रत्येक पर्व हमें कोई न कोई जीवनोपयोगी शिक्षा प्रदान करता है। विद्यालय में आयोजित ये प्रतियोगिताएं भैया-बहनों के भीतर सकारात्मक ऊर्जा एवं रचनात्मकता का विकास करती हैं। इनके माध्यम से बच्चे अपनी सभ्यता, संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ते हैं तथा उनके महत्व को समझते हैं। विद्यालय का उद्देश्य केवल अक्षर ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि भैया-बहनों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक ज्ञान प्रदान कर उनका सर्वांगीण विकास करना भी है।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा निर्मित एक से बढ़कर एक आकर्षक दीप एवं मनमोहक रंगोलियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी के स्वरूप में सजे नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों तथा छठ महापर्व की झांकी ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

         

और नया पुराने