बोकारो, धनबाद और गिरिडीह समेत राज्य के 20 जिलों में नए डीसी का पदस्थापन किया गया है। इसके लिए झारखण्ड के कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। बोकारो के नए डीसी अजय नाथ झा बनाए गए। जबकि फैज अक अहमद मुमताज को रामगढ़, आदित्य रंजन को धनबाद, राम निवास यादव को गिरिडीह, आर रॉनिटा को खूंटी, नयन प्रियेश लकड़ा को देवघर, अंजलि यादव को गोड्डा, कर्ण सत्यार्थी को जमशेदपुर, चंदन कुमार को चाईबासा, कंचन सिंह को सिमडेगा, नितीश कुमार सिंह को सरायकेला-खरसावां, प्रेरणा दीक्षित को गुमला,शशि प्रकाश सिंह को हजारीबाग, कुमार ताराचंद को लोहरदग्गा, कीर्ति श्री जी को चतरा, ऋतुराज को कोडरमा, समीरा एस को पलामू, रवि आनंद को जामताड़ा, दिनेश कुमार यादव को गढ़वा का डीसी बनाया गया है।
Tags
देश