जैक बोर्ड के 2025 के मैट्रिक का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस बार पूरे राज्य का रिजल्ट 91.71% रहा। इस बार 98.60% के साथ हजारीबाग के इंदिरा गांधी गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा गीतांजलि को स्टेट टॉपर होने का गौरव प्राप्त हुआ। वहीं दूसरे स्थान पर चार विद्यार्थियों — रितु कुमारी, अमृता गुप्ता, पूजा कुमारी व अमर कुमार को 98.20% अंक प्राप्त हुए। जबकि तीसरे स्थान पर दो विद्यार्थी — शिवानी कुमारी व विकास प्रमाणिक को 97.80% अंक प्राप्त हुए।
इस बार राज्य के 2.21 लाख बच्चे प्रथम श्रेणी से उतीर्ण हुए। जबकि 1.57 लाख बच्चे द्वितीय श्रेणी से और 17,521 बच्चे तृतीय श्रेणी से उतीर्ण हुए।
किस जिले के कितने प्रतिशत छात्र हुए सफल?
पहले स्थान पर 97.83% के साथ कोडरमा रहा।
-
पाकुड़ 96.83% के साथ दूसरे और
-
जामताड़ा 96.33% के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
-
लातेहार में 96.26%,
-
साहेबगंज में 96.23%,
-
बोकारो में 95.78%,
-
हजारीबाग में 94.64%,
-
पलामू में 94.09%,
-
देवघर में 94.01%,
-
दुमका में 93.92%,
-
गिरिडीह में 93.39%,
-
चतरा में 92.44%,
-
धनबाद में 91.55%,
-
गोड्डा में 91.48%,
-
गढ़वा में 90.45%,
-
पूर्वी सिंहभूम में 90.11%,
-
रामगढ़ में 89.22%,
-
सिमडेगा में 88.43%,
-
खूंटी में 88%,
-
गुमला में 87.84%,
-
रांची में 87.32%,
-
लोहरदग्गा में 84.43%
-
और पश्चिमी सिंहभूम में 80.41% रिजल्ट हुआ।
इस बार लड़कों की तुलना में बेटियों का रिजल्ट प्रतिशत ज्यादा
झारखंड की राजधानी रांची मैट्रिक के रिजल्ट में 87.32% के साथ 22वें स्थान पर रहा। जबकि 97.83% के साथ कोडरमा पहले स्थान पर रहा। इस बार मैट्रिक रिजल्ट में 90.96% छात्र पास हुए, जबकि 92.38% छात्राएं पास हुईं।
पिछले साल रिजल्ट खराब होने के कारण बोकारो सुर्खियों में था
पिछले साल बोकारो जिले का रिजल्ट 88.03% रहा, जिसकी वजह से उसे 19वां स्थान प्राप्त हुआ था। जिसकी वजह से तत्कालीन डीसी विजया जाधव ने जिले के सभी हाई स्कूलों के शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी थी। 6 महीने तक शिक्षक परेशान रहे थे। शायद यही वजह है कि इस बार रिजल्ट में काफी सुधार हुआ, जिसकी वजह से बोकारो जिला 6ठे स्थान पर पहुंच गया।