भारतीय जनता पार्टी वालीडीह मंडल कमेटी की ओर सेझारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का पुतला दहन किया गया। यह पुतला दहन कार्यक्रम बालीडीह के गोविंद मार्केट में मंडल अध्यक्ष अविनाश सिह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला मंत्री जयनारायण मरांडी ने किया। यह पुतला दहन कार्यक्रम साहेबगंज जिले के भोगनाडीह में सिद्धू-कान्हू के वंशजों एवं गांववासियों'पर प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में किया गया।
हेमंत सरकार तुरन्त इस्तीफा दे
बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए हेमंत सरकार से इस्तीफे देने की मांग करते हुए कहा कि ये सरकार आदिवासियों के विरोधी सरकार है। पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि झारखंड में आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते आदिवासियों पर सरकार के लोगों द्वारा अत्याचार बढ़ा है। पूर्व जिला अध्यक्ष रोहितलाल सिंह ने झारखंड के निकम्मी सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि यह सरकार में भ्रष्टाचार हावी है। हेमन्त सरकार अविलंब इस्तीफा दो।
कार्यक्रम ये थे मौजूद
इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, सुभाष चन्द्र महतो, धीरज झा, अर्चना सिंह, जय नारायण मराण्डी', 'अमर स्वर्णकार, मनोज सिंह ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद महतो, विरभद्र सिंह, धर्मेन्द्र महथा, रघुनाथ टुड्डू,निरज कुमार, ऋषभ राय, घनश्याम कुमार, जितेन्द्र गोस्वामी, सुनील गोस्वामी, सुनील मंडल, रीतवरण सोरेन, जितेन्द्र मूर्मू, बालेश्वर मुर्मू, सीमा देवी, बीर सिंह,नागेंद्र तुरी, सुदामा महतो, मिन्टू चक्रवर्ती, , समर बदूर, पवन भरतो, रंजीत महतो, चन्द्रशेखर सिंह, सुमित जय-सवाल, महादेव घटवार, शुभम सिंह, रिभू सिन्हा, उमेश प्रसाद,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।