बोकारो में रांची के दो बिल्डर अभय सिंह और जय सिंह से शुक्रवार की शाम लगभग 7 बजे 50 लाख रुपए की लूट की घटना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चास मु. थाना क्षेत्र के अलकुशा मोड़ के पास पुलिस वर्दी में चार पहिया वाहन में सवार लुटेरों ने दोनों बिल्डरों की कार को रोककर उनसे हथियार का भय दिखाकर 50 लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय वहां मौजूद ग्रामीणों ने लुटेरों पर पत्थरबाजी की, लेकिन लुटेरे धनबाद की ओर भाग निकले। सूचना मिलते ही जिला पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी अभियान चलाई जा रही है। एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर 6 टीमो को गठन किया गया है।
Tags
क्राइम