जून में सामान्य से 120.9 मिमी ज्यादा बारिश, जुलाई में भी भारी बारिश का अलर्ट


जून महीने में 1-30 के बीच सामान्य 180.6 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक इस बार 300.9 मिलीमीटर वर्षा हुई। जो सामान्य से 120.9 मिलीमीटर अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई में भी अच्छी बारिश की संभावना है। 2 और 3 जुलाई को राज्य उत्तर-पश्चिमी भाग एवं उतरी मध्य भाग के देवघर, गिरिडीह, गोड्डा, साहेबगंज, बोकारो, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी आदि जगहों में गर्जन व वज्रपात के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

5 जुलाई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी एवं उत्तर-पूर्वी भाग के पलामू, लातेहार, चतरा, गढ़वा, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, गिरिडीह आदि जगहों में कहीं कहीं गर्जन व वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है। 6 जुलाई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी एवं निकटवर्ती मध्य भाग के गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, बोकारो, रांची, रामगढ़, खूंटी, गुमला,हजारीबाग आदि जगहों पर गर्जन व वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है। 

पिछले 5 सालों में जुलाई महीने में 2021 में हुई थी सर्वाधिक वर्षा

पिछले 5 सालों में 2021 जुलाई में सर्वाधिक 338.3 मिलीमीटर बारिश बोकारो में हुई थी। जबकि 2020 में 281, 2022 में 142.6, 2023 में 175.5, 2024 में 217.5 मिलीमीटर बारिश हुई थी। वर्ष 2021 में रांची में 577.1, जमशेदपुर में 481.5, डाल्टेनगंज में 200.8, चाईबासा में 248.7 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जो पिछले 5 सालों में सर्वाधिक है।

और नया पुराने