झारखंड राज्य रेफरी कोच सेमिनार 29 जून को राजकमल विद्यालय धनबाद में गतका संघ झारखंड के द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस सेमिनार में अलग-अलग जिलों से 70 गतका बाजू ने हिस्सा लिया। जिसमें बोकारो के 13 गतका बाज ने हिस्सा लिया इस सेमिनार मैं गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव सरदार बलजिंदर सिंह टूर द्वारा गतका के नए नियमों से सभी को अवगत कराया गया तथा गतका के तकनीको की जानकारी सभी को दी गई। ताकि झारखंड राज्य में गतका का प्रचार प्रसार और हर बच्चे तक यह खेल तकनीकी रूप से पहुंच पाए इसका प्रयास भी किया गया।
सेमिनार में 13 गतकाबाजों ने लिया हिस्सा
इस सेमिनार में बोकारो के 13 गतकाबाज ने हिस्सा लिया और सफल हुए। जिसमें अजीत कुमार सिंह, नईम अंसारी, राहुल प्रताप सिंह,शुभम कुमार, राजीव कुमार सिंह,संजू कुमार, पायल सिंह, जेबा नाज,हर्षित आयुष कुमार ठाकुर, आशीष कुमार, वेदांत भारद्वाज एवं प्रियांशु राज सिंह इससे बोकारो जिला में गतका तकनीकी रूप से विकसित करने में मदद मिलेगी तथा बच्चों को नए नियमों की जानकारी दी जाएगी। यह बच्चे आगे चलकर खेलो झारखंड, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं खेलो इंडिया जैसे खेलकूद के बड़े मंचों पर अपना प्रदर्शन करेंगे तथा बोकारो एवं झारखंड का नाम रोशन करेंगे।
Tags
खेल