भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थलों की सफाई कर दी श्रद्धांजलि, बुधवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन

 

भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बोकारो नगर में स्थापित महापुरुषों के प्रतिमा स्थल की साफ़ सफ़ाई एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम के मंडल प्रभारी कुमार अमित के नेतृत्व में नयामोड़ स्थित भगवान बिरसा मुण्डा और एडीएम बिल्डिंग के पास डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा स्थलों की भी साफ़ सफ़ाई की। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। 

शहीद जवानों के परिजनों को किया जाएगा सम्मानित

कुमार अमित ने कहा कि पार्टी के इस कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीद जवानों के परिजन को भी सम्मानित किया जाएगा। बुधवार को 12 बजे दिन में सेक्टर 4 गांधी प्रतिमा के पास स्वच्छता के उपरांत वहां से तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी। मौके पर मंडल अध्यक्ष अनील सिंह, महामंत्री गोलू उपाध्यक्ष, अमित सिंह, गौरी शंकर दुबे, राज रंजन, मॉन्टी सिंह, निलम उपाध्याय, ममता गोस्वामी, नीरज पांडे, मनोज झा, विशाल गौतम, लालबाबू, शंकर त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

और नया पुराने