बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शातिर चोर गिरफ्तार, सोना-चांदी और कैश बरामद

 


बोकारो शहर में लगातार घरों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही थी। जिसे देखते हुए बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देश पर सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया था। उसके बाद छापामारी दल द्वारा कार्यवाही करते हुए अनुसंधान के क्रम में बिनोद सोरेंग उर्फ रघु मुण्डा नामक व्यक्ति को रांची बरियातु थाना अंतर्गत देसवाली टोली से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बोकारो शहर में लगातार हो रहे घर में चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसके निशानदेही पर देसवाली टोला अवस्थित उसी के किराये के मकान से चोरी का सामान बरामद किया गया। पकड़ाये व्यक्ति द्वारा यह भी बताया के चोरी करने एवं चोरी के सामान बेचने में झोपडी कॉलनी बोकारो का रहने वाला महेश कुमार उर्फ लल्ला सहयोग करता है। 

टीम ने झोपड़ी कॉलोनी के महेश कुमार उर्फ लल्ला को भी पकड़ा

चोरी का कई समान अभी भी उसी के पास है। छापामारी टीम द्वारा माराफारी झोपडी कॉलनी में छापामारी करते हुए महेश कुमार उर्फ लल्ला को गिरफ्तार किया गया।उन्होंने चोरी की घटना में संलिप्त होनी की बात को स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर उनके घर से चोरी का समान बरामद किया गया। पुर्व में बिनोद सोरेंग उर्फ रघु मुण्डा सेक्टर 6 एवं बीएस सिटी थाना से जेल जा चुके है।


जप्त समानों का विवरण इस प्रकार है

गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पास से सोने जैसा मंगलसूत्र 03 पीस, सोने जैसा कान का झुमका 02 जोडा, सोने जैसा कान का बाली 02 जोडा, डायमंड जैसा अंगुठी 01 पीस, सोने जैसा चैन 02 पीस, सोने जैसा एक जोडा ब्रेसलेट, सोने जैसा कुल 22 पीस नाक का नथिया, चांदी जैसा ग्लास 01 पीस, चांदी जैसा कटोरी 01 पीस, चांदी जैसा पायल 09 जोडा, चांदी जैसा चैन 01 पीस, चांदी जैसा चांदी का बना साडी पीन 01 पीस, चांदी जैसा बिछिया 04 जोडा, चांदी जैसा रिंग 01 पीस, चांदी जैसा सिक्का 06 पीस, चांदी जैसा लॉकेट 01 पीस, एक एप्पल कंपनी का एयरपॉड (इयर फोन), एक पॉवर बैंक, कुल 7700/- रूपए नकद, एक एवं दो रूपये का कुल 200 सिक्का कुल 300 रूपए, एक एप्पल कंपनी का मैकबुक (लैपटॉप), एक मोबाईल फोन, दरवाजा तोडने का एक लोहे का औजार,  एक लोहे का पिलास, पीतल का बर्तन 09 पीस बरामद किया गया।

4 महीने में बीएस सिटी थाना में दर्ज हुए मामले इस प्रकार हैं

काण्ड संख्या 93/25 दिनांक 12.05.25 धारा 331 (4)/305 (ए) बी०एन०एस०। काण्ड संख्या 111/25 दिनांक 13.06.25 धारा 331 (4)/305 (ए) बी०एन०एस०। काण्ड संख्या 112/25 दिनांक 13.06.25 धारा 331 (4)/305 (ए) बी०एन०एस०। काण्ड संख्या 122/25 दिनांक 23.06.25 धारा 331 (4)/305 (ए) बी०एन०एस०। काण्ड संख्या 125/25 दिनांक 25.06.25 धारा 331 (4)/305 (ए) बी०एन०एस०। काण्ड संख्या 138/25 दिनांक 07.07.25 धारा 331 (4)/305 (ए) बी०एन०एस०। काण्ड संख्या 158/25 दिनांक 24.07.25 धारा 331 (4)/305 (ए) बी०एन०एस०। काण्ड संख्या 167/25 दिनांक 03.08.25 धारा 331 (4)/305 (ए) बी०एन०एस०।

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी

छापेमारी दल में पु०नि० सुदामा कुमार दास, थाना प्रभारी बी०एस० सिटी,  पु०नि० संजय कुमार, थाना प्रभारी सेक्टर 4, पु०अ०नि० जितेश कुमार, पु०अ०नि० महती बोयपाय, पु०अ०नि० पिंटु महथा, स०अ०नि० पकंज कुमार, हवलदार सुरेन्द्र राम, आरक्षी 63 सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह,आरक्षी 53 नवीन कुमार, आरक्षी 478 योगेन्द्र कुमार रजक, आरक्षी 733 प्रफुल कुमार मंडल, आरक्षी 700 विजय कुमार सिंह,रेडियो ऑपरेटर शुभम कुमार शामिल थे।

और नया पुराने