चास सोलागिडीह स्थित वृद्ध सेवा आश्रम में 79 वा स्वतन्त्रता दिवस समारोह मनाया गया। आश्रम में रह रहे 100 वर्षीय प्रभु साहु ने आश्रम में झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर संस्था के सभी सम्मानित सदस्यों के साथ आश्रम परिवार से जुड़े हुए कुछ सदस्य भी सम्मिलित थे। कुछ स्कूलों की छात्र और छात्राओं ने भी भक्ति गीत भी गाया गया। सबों को मिठाईयां बांटी गई। संस्था के महासचिव ने अपने विचारों से अवगत कराया। पिछले पांच वर्षों से किए जा रहे बुजुर्गो की निस्वार्थ सेवा भाव के विषय पर भी लोगों को अवगत कराया। अध्यक्ष अंजनी कुमार रूपक ने कहा कि आश्रम में सभी का अच्छे से ख्याल रखा जाता है |
Tags
झारखण्ड