जनता दरबार में 52 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई, उपायुक्त ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश


समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त अजय नाथ झा ने आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की। आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 52 से ज्यादा लोगों की क्रमवार समस्याओं/शिकायतों पर सुनवाई किया। साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। इसके अलावा कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।  

प्रखंडों में भी आयोजित हुआ जनता दरबार


जनता दरबार में भूमि अतिक्रमण, भूमि पर कब्जा, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व संबंधित विवाद, अनुमंडल कार्यालय चास/बेरमो, अंचल कार्यालय चास/नावाडीह, बीएसएल, जिला समाज कल्याण विभाग, वन प्रमंडल, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे। उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का आयोजन सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा किया गया। स्थानीय स्तर पर निष्पादित होने वाले मामलों का निष्पादन मौके पर किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त  शताब्दी मजूमदार,अपर समाहर्ता  मुमताज अंसारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पियुष, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। 




 


और नया पुराने