अवैध गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार—जमीन के नीचे बन रही थी पिस्टल


अवैध तरीके से पिस्टल आदि हथियार बनाने के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरिडीह पुलिस ने जेल भेज दिया है. गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक को 19 नवंबर की रात्रि में विभिन्न माध्यमों से गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गाण्डेय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेशमरवा में शायर अली नामक व्यक्ति के घर में कुछ लोग 2-3 दिन से रह रहे हैं, तथा अवैध हथियार निर्माण में संलिप्त है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर गिरिडीह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित दल के द्वारा ग्राम-महेशमरवा, थाना गाण्डेय स्थित शायर अली के घर को घेरकर छापामारी किया गया, 

घर में जमीन के नीचे बने कमरे में चल रही थी गन फैक्ट्री 

छापामारी के कम में शायर अली के घर में जमीन के नीचे बनाए गए कमरे से 5 लोगों को अवैध पिस्टल का निर्माण करते हुए रंगे हाथ पकडा गया। इस दौरान कमरे से पिस्टल, गोली, मैगजीन, अर्धनिर्मित पिस्टल, पिस्टल के पुर्जे एवं पिस्टल बनाने में प्रयोग किये जाने वाले मशीन तथा अन्य सामग्री बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछ ताछ के क्रम में बताया गया कि शायर अली, मुख्य अपराधी उस्मान अंसारी एवं गिरफ्तार अन्य अपराधियों के सहयोग से हथियार बनाने का सामान एवं मशीन दो दिन पूर्व मुंगेर से लाया था. एवं गाण्डेय स्थित अपने घर में अवैध पिस्टल का निर्माण करा रहा था। उपरोक्त अपराधकर्मी पूर्व में भी बिहार एवं अन्य राज्यों में इसी तरह के अपराध में जेल जा चुके है।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शायर अली उम्र करीब 40 वर्ष, पिता स्व० शपत अली, सा०-अस्ता, थाना-मार्गोमुंडा, जिला देवघर, फुरकान अंसारी, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता-शुभान, सा० खत्जोरी थाना-मार्गांमुंडा, जिला-देवघर, मो० चुन्ना, उर्फ वसीम, उम्र 48 वर्ष पे०-मो० इलियास, मो० शमीर मल्लिक उर्फ सद्दाम, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता मो० मुर्शिद मल्लिक,  मो० मंगली उम्र करीब 35 वर्ष पे०-स्व० मंजूर, मो० कमरुदीन उर्फ सदना, उम्र 30 वर्ष, पे० मो० समीउल्लाह, सभी सा०-मिर्जापुर बरदह, थाना-मुफ्फसिल, जिला-मुंगेर बिहार के नाम शामिल हैं. वहीं एक आरोपी उस्मान अंसारी, उम्र करीब 35 वर्ष, पे०-मो० इस्लाम अंसारी, सा०-किशुनपुर, थाना-मार्गोंमुंडा, जिला-देवघर फरार है. इन आरोपियों के पास से भारी मात्रा में पिस्टल, मैगजीन सहित पिस्टल बनाने की सामग्री बरामद की गई है. 



और नया पुराने