झारखंड तीरंदाजी संघ द्वारा 16वाँ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2025 का आयोजन चंदनकियारी स्थित खेल मैदान में किया, जो 14 नवंबर से 17 नवंबर, तक आयोजित किया गया। बोकारो जिले का प्रतिनिधित्व तीरंदाजी खेल केंद्र के खिलाड़ियों ने किया। जिन्होंने कुल 05 कांस्य पदक प्राप्त किया, जिसमें कंपाउंड बालक 50 मीटर दूरी में रुद्राक्ष पांडेय, विष्णु बाउरी, विक्रम सिंह ने कांस्य पदक, इंडियन राउंड बालक 30 मीटर दूरी में अमित बाउरी ने 2 कांस्य पदक प्राप्त किया। जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन ने खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी पदक विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षको को सम्मानित किया गया एवं बधाई देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की। मौके पर प्रशिक्षक हेमंत कुमार, मोहन कुमार, महेन्द्र करमाली सहित अन्य उपस्थित थे।
Tags
झारखण्ड
