वंचित वर्ग की 80 किशोरियों का विभिन्न सरकारी कार्यालयों का कराया गया शैक्षणिक भ्रमण


सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ाव तथा अभिवंचित वर्ग की किशोरी, युवा, महिलाओं के बीच जेंडर जागरूकता एवं हिंसा की रोकथाम से संबंधित कार्य से जुड़ी हुई कसमार की 80 किशोरियों को बोकारो के विभिन्न  सरकारी कार्यालय का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। इस दौरान सहयोगिनी की पीर लीडर्स का इंटरफ़ेस मीटिंग सिटी पार्क में आयोजित किया गया। इस दौरान बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष लीलावती कुमारी ने कहा कि लड़कियों का बाल विवाह एक जघन्य ने अपराध है। जिस पर अंकुश लगाया जाना जरूरी है। उन्होंने किशोरियों को शिक्षा तथा जीवन कौशल के माध्यम से कैरियर में आगे बढ़ा जा सकता है। 


किशोरी क्लब के माध्यम से जागरूकता लाई जा रही है

बोकारो समाहरणालय स्थित समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता ने बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर किशोरियों का शपथ ग्रहण को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किशोरियों को आच्छादित करने का जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि लड़कियां आगे बढ़ रही है और उनके बीच विभिन्न प्रकार का जागरूकता कार्यक्रम किया जाना जरूरी है। जिससे बाल विवाह, बाल तस्करी तथा बाल यौन हिंसा जैसे मुद्दों को समाप्त किया जा सके। एक्सपोजर विजिट को संबोधित करते हुए सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर ने कहा कि कसमार प्रखंड के 30 गांव में किशोरी क्लब के माध्यम से लड़कियों का नेतृत्व विकास का कार्य लगातार संचालित किया जा रहा है। तथा सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ाव के लिए सघन रूप से कार्य किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान सहयोगिनी के प्रकाश कुमार महतो ,रवि कुमार राय ,विनीता देवी, गौतम सागर, संगीता देवी, रेखा देवी, पुष्पा देवी, मंजू देवी ,कुमारी किरण, सोनी कुमारी, अनिल कुमार हेंब्रम, विकास कुमार गोस्वामी, नीतू कुमारी, अभय सिंह, लबोनी घोष आदि उपस्थित थे।

और नया पुराने