नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब बरामद


बोकारो जिले के कथारा क्षेत्र में शराब तस्करो द्वारा नकली विदेशी शराब का अवैध कारोबार होने की सूचना मिल रही थी। उक्त के आलोक में पुलिस अधीक्षक बोकारो की ओर से थाना प्रभारी कथारा ओपी को उदभेदन के लिए निर्देशित किया गया था। तद्नुसार उक्त अवैध कारोबार करने वालो पर सत्त निगरानी एवं सूचना संकलन की जा रही थी। थाना प्रभारी कथारा ओपी को इस संदर्भ में गुप्त सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई के लिए गस्ती दल को सूचित कर कथारा बस्ती जानेवाले रोड में आने-जाने वाले वाहनों को रोककर जांच-पड़ताल के लिए निर्देश दिया गया। गश्ती दल के द्वारा 20 फरवरी को समय करीब 04.30 बजे सुबह कथारा बरती मिडिल स्कूल के सामने रोड किनारे चार पहिया टाटा मैजिक गाडी को रूकने का इशारा किया। परन्तु उक्त वाहन को भगाने का प्रयास किया जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से घेरा बन्दी कर टाटा मैजिक वाहन को जप्त किया गया। 


विदेशी शराब व बनाने की मशीन जब्त 

जिसका कथारा ओपी प्रभारी के समक्ष विधिवत तलाशी के क्रम में रजिस्ट्रेशन नंबर-JH01CX-7876 का काला रंग पर लदा विभिन्न ब्रांडो के नकली विदेशी शराब एवं शराब को शील करने एवं बनाने का मशीन को जब्त किया गया है। चालक एवं एक अन्य व्यक्ति अँधेरा एवं झाड़ी का फायदा उठाकर भाग गया। इसमें संलिप्त अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। इस संदर्भ में गोमियों (कथारा ओपी) थाना काण्ड सं0-26/26 दि०-20.02.2026 धारा 340(2)/ 342(2)/274/275/292/3(5) बीएनएस-2023 एवं 47 (A) उत्त्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बरामद सामानों का विवरणी

Kings Gold कम्पनी का 750 ml का 72 पिस बिदेशी शराब, Royal Gold Cup Whiskey 750 ml का 300 पिस बिदेशी शराय, IconiQ कम्पनी का 180 ml का 136 पिस बिदेशी शराब, IconiQ कम्पनी का 375 ml का 48 पिस बिदेशी शराब, McDowells कम्पनी का 180 ml का 192 पिस बिदेशी शराब, McDowells कम्पनी का 375 ml का 24 पिस बिदेशी शराब, B-7 कम्पनी का 180 ml का 48 पिस बिदेशी शराब, एक प्लास्टिक के जार में तैयार किया हुआ करीब 20 लीटर शराब बिदेशी शराब, एक नीला रंग के प्लास्टिक गैलन में करीब 35 लिटर सुप्रीट, बिदेशी शराब वो बोतल को सील करने वाला मशीन सेट 91 पिस, Royal Stage कम्पनी का बक्कन 500 पिस, Blender Pride कम्पनी का ढक्कन 110 पिस, IconiQ कम्पनी का ढक्कन 110 पिस, R.C कम्पनी का ढक्कन 20 पिस,  B-7 कम्पनी का ढक्कन 150 पिस, McDowells कम्पनी का ढक्कन 200 पिस,  Signature कम्पनी का ढक्कन 60 पिस,  शराब बोतल के ढक्कन पर लगाने वाला बार कोड 2250/ (बाईस सी पच्चास) पिस, Blender Pride कम्पनी का स्टीकर 78 पिरा, Signature Stage कम्पनी का स्टीकर 110 पिस, Royal Stage कम्पनी का स्टीकर 470 पिस,  Royal Chalenger कम्पनी का स्टीकर 209 पिस एवं चार पहिया टाटा मैजिक गाडी का रजिस्ट्रेशन नंबर-JH01CX-7876 TATA MOTORS LIMITED रंग काला को जब्त किया गया है।



और नया पुराने