12 फरवरी की रत 11 बजे बोकारो रेलवे स्टेशन के समीप एक होटल को जलाने के उद्देश्य से पहुंचे 5-6 लोगों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि बाकी सब भाग गए. 12 की रात अमित कुमार यादव के होटल को आग लगाकर जलाने के लिए 5-6 लोग पहुंचे थे.जिन्हें देखने पर होटल के स्टाफ द्वारा जलाने से रोकने की बात कहने पर होटल स्टाफ के साथ मारपीट भी किया गया। उक्त सूचना बालीडीह पुलिस को दी गई. उसके बाद रात्रि गश्ती को सूचना से अवगत कराया गया, जिनके द्वारा त्वरित गति से कार्य करते हुए रेलवे स्टेशन के पास स्थित अमित होटल पहुंचे, जहां पुलिस गाड़ी को देखकर भाग रहे व्यक्तियों में दो व्यक्ति को पकड़ा गया तथा अन्य भाग गए। पकड़ाए गए व्यक्तियों के पास से मारपीट की घटना में प्रयुक्त एक लोहे का रड भी बरामद किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में अमित कुमार यादव, पिता-श्री रामायण सिंह, सा०-कुर्नीडीह, हनुमानगढ़ी, थाना-बालीडीह, अमित कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता स्व० संतोष सिंह, सा०-गोस्वामी टोला शामिल हैं.
Tags
क्राइम
