नगर पालिका आम निर्वाचन : निष्पक्ष चुनाव के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय


नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो पूरी तरह कार्यरत है। निर्वाचन अवधि के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन समेत निर्वाचन से संबंधित अन्य किसी भी प्रकार की शिकायत आम नागरिक, निर्वाचन लड़ रहे प्रत्याशी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि जिला नियंत्रण कक्ष में दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क कर सकते हैं 

शिकायत दर्ज कराने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 8986660333, 06542-242409, 06542-241000 उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अतिरिक्त आपात स्थिति में डायल 112 पर भी संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तुरंत नियंत्रण कक्ष को दें।


और नया पुराने