गुमशुदगी नहीं, स्वेच्छा से राजस्थान गई थी सेक्टर 12 की महिला — जांच में सामने आई सच्चाई


आखिरकार सेक्टर 12 से गायब महिला रिंकु कुमारी को बोकारो पुलिस ने राजस्थान से बरामद कर तरह-तरह की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। 04 फरवरी को महिला के पति ने सेक्टर 12 थाना में लिखित आवेदन देकर कहा था कि उनकी पत्नी अपने सेक्टर 12 स्थित आवास से बिना बताए कहीं चली गई है। जो वापस नहीं आई है. पुलिस  मामला दर्ज करने के बाद छानबीन में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज एव तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गुमशुदा महिला के बारे में पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि वह बिकानेर राजस्थान में है, जिसकी बरामदगी के लिए पुअनि सरज कुमार के नेतृत्व एक टीम का गठन किया गया एवं रिंकु कुमारी की बरामदगी के लिए पुअनि सरज कुमार के साथ महिला के भाई और भाभी के साथ राजस्थान बिकानेर भेजा गया था।

स्थानीय थाना के सहयोग से हुई महिला की बरामदगी 

पुअनि सरज कुमार के द्वारा स्थानीय थाना गंगाशहर थाना के सहयोग से महिला को बरामद किया गया तथा गंगाशहर थाना परिसर में पूछताछ करने पर बताई कि इनकी शादी वर्ष 2006 में हुई थी तथा एक पुत्र 16 वर्ष का है। शादी के बाद से ही इनका अपने पति के साथ संबंध ठीक नहीं है। इसी दौरान घटना के लगभग दो माह पूर्व फेसबुक के माध्यम से गंगानगर निवासी एक युवक से दोस्ती हुई. उसके बाद उक्त महिला ने अपनी मर्जी से जाने की बात लिखकर घर से निकलकर राजस्थान चली गई और उस युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी।महिला ने लिव इन रिलेशन में रहने संबंधी एकरारनामा प्रस्तुत किया और लिखित आवेदन भी दी।

आमजनों से अपील

पुलिस ने आमजनों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें एवं किसी प्रकार की सूचना/संदिग्ध गतिविधि दिखने पर अपने नजदीकी थाना/डायल 112 पर तत्काल सूचना दें। ना कि खुद कानुन को हाथ में लेकर अनजान व्यक्ति के साथ मारपीट या बंधक बनाने का कार्य न करें। यह बिल्कुल कानून का उल्लंघन है। साथ ही किसी प्रकार की अफावाहिक सूचना को सोशल मीडिया पर वायरल करने से परहेज करें। 

और नया पुराने