पुलिस से मारपीट करने का आरोपी सेक्टर 12 थाना क्षेत्र सतनपुर निवासी निमाई सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 14 फरवरी को सेक्टर-12 थाना के पुअनि कांति विलास अभिनाष दिवा गश्ती में थे, दिवा गश्ती के दौरान सेक्टर-12 थाना के पुलिस पदाधिकारी सअनि मिथलेश दुबे जो ग्राम सतनपुर में पीएम श्री पंचानन प्लस टू उच्च विद्यालय, सतनपुर में परीक्षा डयुटी में थे. उन्हें दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि स्कूल के बाहर एक व्यक्ति बिजली का तार बदल रहे मजदूर एवं वहां उपस्थित साईट इंजीनियर के साथ मारपीट एवं गाली गलौज कर रहा है। तत्पश्चात् इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी दिया गया तथा निर्देशानुसार घटना सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए गश्ती पार्टी के द्वारा उक्त स्कूल पहुँचे तो देखे कि स्कूल के पास भीड़ जमा है एवं बिजली का तार बदलने वाले मजदूर एवं साईट इंजीनियर भयभीत हैं। वहाँ पर उपस्थित घटना से संबंधित लोगों से पूछने पर बताया गया कि निमाई सिंह वहाँ से भाग गया।
पूछताछ करने पर भड़क गए आरोपी
उसके बाद इस घटना के सत्यापन के लिए गश्ती पार्टी निमाई सिंह के घर पहुंची तो निमाई सिंह को उपस्थित पाया।पुलिस द्वारा विनम्रता पूर्वक उससे मारपीट एवं गाली-गलौज करने के बारे में उनसे पूछताछ करने पर वे उत्तेजित एवं आक्रामक हो गए तथा गश्ती पार्टी पार्टी के साथ वे एवं इनकी पत्नी उर्मिला देवी सरकारी कार्य में बाधा करते हुए गाली गलौज करने लगे, जान मारने की धमकी देते हुए पुलिस बल पर हमला कर दिया। जिससे पुअनि कांति विलास अभिनाश चोटिल हो गए. जिनका ईलाज सदर अस्पताल बोकारो में करवाया गया। पुलिस बल पर हमला करने के आरोप में निमाई सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया.
Tags
क्राइम
