नगर निकाय चुनाव : 23 फरवरी को चास और फुसरो में सार्वजनिक अवकाश घोषित


राज्य सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने राज्य में प्रस्तावित नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के मद्देनज़र महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड, राँची के पत्रांक-238 दिनांक-30.01.2026 के आलोक में नगर निगम चास एवं नगर परिषद फुसरो क्षेत्र में मतदान की निर्धारित तिथि 23 फरवरी 2026 (सोमवार) तय की गई है। उक्त तिथि को निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट, 1881 की धारा-25 के अंतर्गत संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

सरकारी कार्यालय एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठान रहेंगे बंद

23 फरवरी 2026 (सोमवार) को नगर निगम चास एवं नगर परिषद फुसरो क्षेत्र में अवस्थित सभी सरकारी कार्यालय एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। यह निर्णय मतदाताओं को अपने मताधिकार का स्वतंत्र एवं निर्बाध प्रयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। इस पर जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अधिकाधिक मतदान करने की अपील की है। इसकी जानकारी सोमवार को उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) मो. शफ़ीक आलम ने दी।

और नया पुराने