मंत्री संजय सेठ बोले- विकसित भारत की नींव रखता है केंद्रीय बजट


भाजपा बोकारो जिला की ओर से केंद्रीय बजट पर पत्रकार वार्ता का आयोजन चास में किया गया. जिसमें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि केंद्रीय बजट को वायदों का नहीं, बल्कि कर्तव्य और मजबूत इरादों का बजट बताते हुए कहा कि यह बजट देश की जनता के प्रति सरकार के प्रत्येक दायित्व को पूरा करने का संकल्प दर्शाता है। इसमें हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर नागरिक को सशक्त बनाने का स्पष्ट दृष्टिकोण है. अब इनकम टैक्स नहीं भरने पर जेल नहीं होगा। यह केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर प्रोत्साहन और सहयोग देने वाला विजन प्रस्तुत करता है, जो नागरिकों को हर कदम पर आगे बढ़ने में सहायता करेगा। संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ने का मार्गदर्शन देते हैं, जिसकी स्पष्ट झलक इस बजट में देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि यह बजट विनिर्माण से लेकर बुनियादी ढांचे तक, स्वास्थ्य से लेकर पर्यटन तक, ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर एआई तक, खेल से लेकर तीर्थों तक-हर क्षेत्र को समाहित करते हुए विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करता है। यह बजट गांव, कस्बे और शहर के युवाओं, महिलाओं और किसानों के सपनों को नई ऊर्जा देने वाला है।

खेल क्षेत्र रोजगार और आजीविका के अनेक अवसर देता है 

उन्होंने कहा कि बजट में गांव से शहर तक, राजमार्ग से समुद्र तक, शिक्षा से स्वास्थ्य तक सभी क्षेत्रों का संतुलित समन्वय किया गया है। यह बजट विकसित भारत के लक्ष्य को एक मजबूत आधार प्रदान करता है। रक्षा बजट को 7.85 लाख करोड़ रुपये किए जाने पर संजय सेठ ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे देश का रक्षा क्षेत्र आत्मनिर्भरता की दिशा में और मजबूत होगा। साथ ही सीमा क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा सुदृढ़ होगा और भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण को भी बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब खेल क्षेत्र को बजट में विशेष प्राथमिकता दी गई है। खेल क्षेत्र रोजगार, कौशल विकास और आजीविका के अनेक अवसर प्रदान करता है। खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत अगले दशक में खेल क्षेत्र को रूपांतरित करने के लिए खेलो इंडिया मिशन शुरू करने का प्रस्ताव सराहनीय है। इसमें युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के माध्यम से देश की आर्थिक वृद्धि को बनाए रखने का स्पष्ट लक्ष्य रखा गया है। प्रेस वार्ता में बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण,भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय, भाजपा जिला महामंत्री संजय त्यागी,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, बिनोद कुमार, विकास कुमार उपस्थित थे 



और नया पुराने