नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत कृषि उत्पादन बाजार समिति, चास स्थित मतगणना केंद्र में प्रथम राउंड की मतगणना जारी है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने मतगणना केंद्र पहुंचकर व्यवस्था और प्रगति का निरीक्षण किया।
अब तक घोषित परिणामों के अनुसार:
-
वार्ड 1: मो. आजाद विजयी
-
वार्ड 3: कनक कुमार विजयी
-
वार्ड 4: शिखा कुमारी विजयी
-
वार्ड 5: दुर्गा प्रसाद हेंब्रम विजयी
-
वार्ड 6: खतीबुन निशा विजयी
-
वार्ड 7: सुनील कुमार महतो विजयी
-
वार्ड 8: इशरत परवीन 129 मतों से विजयी
मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शेष वार्डों की मतगणना जारी है और परिणाम क्रमशः घोषित किए जा रहे हैं।
Tags
झारखण्ड
