नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों के तहत वाहन कोषांग पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज द्वारा चुनावी कार्यों के सुचारू से संचालन के लिए 70 वाहनों को नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस में संबंधित वाहन मालिकों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने वाहनों को निर्वाचन कार्य हेतु उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि सभी वाहन मालिक आगामी दिनांक 19 फरवरी की संध्या तक डीएभी स्कूल सेक्टर 8 बोकारो स्टील सिटी बोकारो में जमा करने को कहा गया है।
वाहन उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित नियमों के तहत की जाएगी कार्रवाई
वाहन कोषांग पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज ने बताया कि चुनाव के दौरान मतदान कर्मियों के आवागमन, ईवीएम मशीनों के परिवहन, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए वाहनों की आवश्यकता होती है। इसी उद्देश्य से वाहन कोषांग द्वारा वाहनों का अधिग्रहण (रिक्विजिशन) किया जाता है और वाहन मालिकों को पूर्व सूचना देकर नोटिस जारी किया जाता है। साथ ही कहा कि नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय पर वाहन उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है। वाहन कोषांग द्वारा वाहनों का टैगिंग, आवंटन एवं निगरानी जैसे कार्य भी किए जाते हैं ताकि निर्वाचन प्रक्रिया समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। प्रशासन ने वाहन मालिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने में सभी की भागीदारी आवश्यक है।
