तनिष्क ज्वेलर्स लूट प्रयास का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए


जनवरी में सेक्टर 4 सिटी सेंटर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स में लूट के प्रयास करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पिछले 11 जनवरी को सेक्टर-4 थानान्तर्गत सिटी सेन्टर में स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में अज्ञात अपराधियों के द्वारा हथियार के बल पर लूट की घटना का प्रयास किया गया था। उसके बाद सेक्टर 4 थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है।

दोनों आरोपियों ने घटना में संलिप्तता की स्वीकार 

गठित टीम के द्वारा मानवीय व तकनीकी सूचना के आधार पर काण्ड में अग्रेतर कार्रवाई करते हुए 2 फरवरी को काण्ड में संलिप्त दो अपराधकर्मियों को बेगुसराय, बिहार से पूछताछ के लिए लाया गया। पूछताछ में पकडाए दोनों आरोपियों नें अपने स्वीकारोक्ति बयान में बोकारो सिटी सेन्टर में स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में लूट की घटना का प्रयास में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया एवं इनके निशानदेही पर काण्ड में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल तथा 05 जिन्दा गोली बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रिंस बिरजू एवं मो. समशाद के नाम शामिल हैं। उनलोगों के पास से देशी पिस्टल 7,65 MM, जिन्दागोली- 05, पिठ्बैग-01, मोबाईल फोन-03 बरामद किया गया है।

और नया पुराने