जैनामोड़ में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार


02 फरवरी को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बालीडीह कि तरफ से एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटी लोड कर जैनामोड़ फोरलेन चौक के आगे सुगर एन्ड स्पाईस होटल के पास एक गली में खड़ी कर छोटे-छोटे वाहनों से अनलोड कर विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई किया जा रहा है। इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस निरीक्षक, जरीडीह अंचल के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। 

अवैध विदेशी शराब लदे गाड़ियों को जब्त किया गया 

पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि गठित छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जैनामोड़ फोरलेन चौक के आगे सुगर एन्ड स्पाईस हॉटल के पास गली के अन्दर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब एक ट्रक, एक पिक-अप में लोड कुल 433 कार्टून (करीब 4,000/- लीटर) तथा क्रेटा कार से आठ लाख रुपया अवैध विदेशी शराब के खरीद बिक्री का पैसा नगद बरामद किया गया। घटना में संलिप्त एक ट्रक (टाटा 1109), एक महिन्द्रा पिक-अप, एक हुण्डई क्रेटा कार एवं एक टेम्पू को जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में बालीडीह निवासी बिनोद गोस्वामी, बालीडीह गायत्री नगर निवासी फुलेश्वर मरांडी और बालीडीह पांडेय टोला निवासी दीपक कुमार पांडेय के नाम शामिल हैं. 


और नया पुराने