नगरपालिका चुनाव 2026: चास-फुसरो में नामांकन का आंकड़ा 205 पहुंचा


चास नगरपालिका में महापौर पद के लिए 19 दावेदारों ने नामांकन किया। जिसमें सावित्री देवी, साधु शरण गोप, विनोद कुमार, मो. इमरान, जमील अख्तर, प्रदीप बर्मन, इस्तियाक अहमद, गोपाल मुरारका, अरविन्द कुमार, राजकिशोर गोप, फैजुद्दीन अंसारी, कुसुम भारती, डॉ राजकुमार, उमेश ठाकुर, अभय सिंह, अबिनाश कुमार, राजकुमार, रफीक अंसारी, निमाई महतो के नाम शामिल हैं. मंगलवार को नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर जिले में नामांकन प्रपत्रों की बिक्री एवं नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पांचवां दिन बोकारो जिले के दोनों नगर निकाय क्षेत्रों में कुल 09 अभ्यर्थी ने नामांकन प्रपत्रों की खरीदारी की।

पांचवें दिन चास और फुसरो में पांच उम्मीदवारों ने खरीदा पर्चा 

चास नगर निगम क्षेत्र में महापौर पद के लिए शून्य उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 05 उम्मीदवारों ने प्रपत्र लिया। वहीं, नगर परिषद फुसरो में अध्यक्ष पद के लिए कुल 02 अभ्यर्थी तथा वार्ड पार्षद पद के लिए 02 अभ्यर्थी ने नामांकन प्रपत्र की खरीदारी की। इस प्रकार, पांचवें दिन जिले के दोनों नगर पार्षद क्षेत्रों में कुल 09 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन प्रपत्र खरीदा गया। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत नामांकन के पांचवा दिन चास नगर निगम के महापौर पद के लिए 19 एवं एवं वार्ड पार्षद पद के लिए 106 अभ्यर्थियों तथा नगर परिषद फुसरो के अध्यक्ष पद के लिए 04 एवं वार्ड पार्षद पद के लिए 76 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए निर्मला देवी, प्रतिमा देवी, अन्नू कुमारी एवं ममता देवी ने नामांकन पर्चे दाखिल किया। इस संबंध में दोनों नगर पार्षद के निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष कुल 205 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। 


और नया पुराने