पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी की प्रत्याशी सह कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह झामुमो नेता अफजल अंसारी के गौस नगर स्थित आवास में पहुंचकर सभी को ईद की शुभकामनाएं दी और सभी के लिए खुशियों और समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, जो समाज में एकता का संदेश देता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि निगम चुनाव हमलोग बहुत अच्छे तरीके लड़े, लेकिन कहां पर हुई चूक की वजह से हार हुई, उसकी समीक्षा की जाएगी। वैसे जो भी चुनाव जीते हैं, उन्हें भी शुभकामनाएं देती हूं. फ़िलहाल पर्व-त्योहारों का समय चल रहा है. इसलिए सभी लोगों को ईद, नवरात्र और छठ की हार्दिक शुभकामनाएं। सभी लोग शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण माहौल में सभी त्यौहार को मनाएं और खुशियों का आदान-प्रदान करें।
गौस नगर में किया गया भव्य स्वागत
चास के गौस नगर में कांग्रेस नेत्री का भव्य स्वागत किया गया. मौके पर गौरव राय, मो. मजहर, बाबला राम, प्रदीप जी, मो. अख्तर, इम्तियाज सिद्दीकी, शाहिद रजा, एमके अभिमन्यु सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर ईद की खुशियां मनाईं, मिठाइयां बाँटी और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की।
Tags
झारखण्ड
