बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से गांधी चौक से मॉल के बीच पहली बार फ़ूड स्ट्रीट का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन बीएसएल के डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसा आयोजन सिर्फ खाने-पीने के लिए नहीं, बल्कि लोगों को आपस में जोड़ने का भी सशक्त माध्यम है। तरह-तरह के व्यंजनों से पूरा फ़ूड स्ट्रीट सजा हुआ आकर्षक लग रहा था। इस तरह के आयोजन को देखकर शहरवासी काफी उत्साहित दिखे।
शाम से ही उमड़नी शुरू हो गई लोगों की भीड़
शाम ढलते ही फ़ूड स्ट्रीट में काफी भीड़ लगनी शुरू हो गई. जो देर तक तक देखने को मिली। शहरवासियों ने कहा कि इस तरह का आयोजन शहर में पहली बार हुआ। जिसे देखकर काफी अच्छा लगा। इस तरह का आयोजन हमेशा होनी चाहिए। मौके पर महिला समिति की अध्यक्ष शुभम रंजन, सीआईएसएफ डीआईजी राजीव मिश्रा, ईडी एसआरयू पीके रथ, ईडी एचआर राजश्री बनर्जी, ईडी माइंस विकास मनवटी, ईडी प्रोजेक्ट अनीश सेनगुप्ता, ईडी एमएम सीआर मिश्रा, ईडी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा बी बी करुणामय,ईडी वर्क्स अनुप कुमार दत्त, मुख्य महाप्रबन्धक प्रभारी वित्त एवं लेखा एसके भारद्वाज, संचार प्रमुख मणिकांत धान, वरीय प्रबंधक अभिनव शंकर आदि मौजूद थे।
Tags
झारखण्ड
