रामनवमी को लेकर बजरंग विजय समिति की तैयारी तेज, 27 मार्च को निकलेगा भव्य जुलूस


श्री बजरंग विजय समिति की बैठक जनवृत एक स्थित राम मंदिर गोलम्बर के समीप हुई. मीडिया प्रभारी अनिल कुमार एवं कुमार राकेश रंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति के संयोजक अनू सिंह ने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिया। जिसमें 27 मार्च को रेलवे फाटक, रीतुडीह,झोपड़ी कॉलोनी, बारी को ओपरेटिव,एलएच मोड, माराफारी एरिया, चास, सेक्टर 4 सिटी सेंटर एवं बोकारो शहर के सभी राम नवमी जुलूस गाजे बाजे के साथ पहुंचेगा। दोपहर 03:00 बजे से  रात 08:00 बजे को रात तक कार्यक्रम चलेगा। इसकी जानकारी बजरंग विजय समिति के देव कुमार तिवारी ने दी। मौके पर अनिल कुमार, कुमार राकेश रंजन, विजय कुमार चौधरी, अनू सिंह, अखिलेश कुमार, देव कुमार तिवारी, सुमित पोद्दार, विशेश्वर बम जी, राजीव सिह, आरबी साहू आदि सदस्य उपस्थित रहे है।

और नया पुराने