अमन साहू गैंग के नाम से व्यवसायी को धमकी, सिटी डीएसपी ने कहा—जांच जारी


बोकारो के लोहा व्यवसायी रितेश सिंह को अमन साहू गैंग से धमकी मिली है. अमन साहू गैंग के प्रकाश शुक्ला ने 5 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की है. नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है. व्हाट्सएप में मैसेज कर धमकी में कहा गया है कि उन्हें या उनके परिवार के किसी भी सदस्य को मारने की बातें कही गई है.


व्यवसायी रितेश सिंह ने बीएससिटी थाने में आवेदन देकर पुलिस से सुरक्षा की मांग की है. सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि प्राप्त आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है. 

और नया पुराने