बोकारो कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी से मची हड़कंप, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान


सोमवार को बोकारो व्यवहार न्यायालय में ई मेल से बम होने की मिली धमकी के बाद बोकारो पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई उसके बाद पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया गया. कोर्ट परिसर में किसी के जाने-आने पर पाबंदी लगा दी गई साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दी गई एसपी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस जवान मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू कर दी गई

ई मेल आने के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई में जुट गई 

एसपी ने बताया कि सुबह 9 बजे कोर्ट के रजिट्रार को एक ई मेल आया. उसके बाद पुलिस को सूचना मिलते ही जांच अभियान शुरू कर दिया गया। जांच में डॉग स्क्वायड की टीम को लगाया गया और गिरिडीह से भी बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया. मेटल डिटेक्टर से वाहनों की भी जांच की गई. फ़िलहाल पुलिस यह पता करने में जो गई है कि आखिर यह ई मेल कहां से आया था

और नया पुराने