धनबाद से बोकारो होते हुए नई अमृत भारत एक्सप्रेस चेन्नई के पोदनूर तक चलेगी। इससे यात्रियों को दक्षिण भारत जाने-आने में काफी सुविधा होगी। गाड़ी संख्या 16619 पोतनूर - धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस पोदनूर से प्रत्येक शनिवार सुबह 06:15 AM में खुलेगी और सोमवार सुबह 04:00 AM में धनबाद जंक्शन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 16620 धनबाद पोदनूरअमृत भारत एक्सप्रेस धनबाद से प्रत्येक सोमवार को दोपहर 02:00 PM में खुलेगी और बुधवार को सुबह 11:20 AM में पोतनूर पहुंचेगी। संभवत; यह ट्रेन 15 मार्च से शुरू हो सकती है. इस ट्रेन के चलने से वेल्लोर जाने-आने वालों की यात्रा आसान होगी।
बोकारो सहित इन जगहों पर होगा ट्रेन का ठहराव
कोयंबटूर, तिरुप्पुर, इरोड, सेलम, जोलारपेट्टई, काटपाडी, तिरुतानी, रेनिगुंटा, नेल्लोर, ओंगोल, विजयवाड़ा, एलुरु, राजमुंदरी, समालकोट, दुव्वाड़ा, सिम्हाचलम उत्तर, कोट्टावलसा, विजयनगरम, बोब्बिली, पार्वतीपुरम, रायगढ़, मुनिगुड़ा, केसिंगा, टिटलागढ़, बलांगीर, बरगढ़ रोड, संबलपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, कतरासगढ़ में रुकेगी। अमृत भारत एक्सप्रेस की रैक जो साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में चलेगी।
Tags
झारखण्ड
