सूरत और बैंगलोर से पकड़े गए तनिष्क शोरूम लूट प्रयास के आरोपी, पिस्टल और गोली बरामद


विगत 11 जनवरी को सेक्टर-4 थानान्तर्गत सिटी सेन्टर में स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में अज्ञात अपराधियों के द्वारा हथियार के बल पर लूट की घटना का प्रयास किया गया था। उक्त घटना में शामिल में सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उक्त घटना के आलोक में सेक्टर-4 थाना में अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। 

गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो पिस्टल बरामद 

गठित टीम के द्वारा मानवीय व तकनीकी सूचना के आधार पर काण्ड में अग्रतर कार्रवाई करते हुए 02 मार्च को काण्ड में संलिप्त दो अपराधकर्मियों में शुभम कुमार को सूरत (गुजरात) से एवं पंकज कुमार को बैंगलोर (कर्नाटक) विधिवत गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया। पूछताछ में पकडाए दोनों अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बोकारो सिटी सेन्टर में स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में लूट की घटना का प्रयास में अपनी संलिप्तता स्वीकार की एवं इनके निशानदेही पर काण्ड में प्रयुक्त दो देशी पिस्टल, तथा 04 जिन्दा गोली बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो पिस्टल , 4 गोली, एक बाइक बरामद किया गया. 


और नया पुराने