श्री बजरंग विजय समिति की बैठक सेक्टर एक स्थित राम मंदिर गोलम्बर के पास समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष शंभु सिंह की अध्यक्षता में हुई। संस्थापक शंभु सिंह ने कहा कि 27 मार्च शुक्रवार को रामनवमी जुलूस बारी को कोऑपरेटिव, रेलवे फाटक,रीतुडीह, झोपडी कालोनी,एलएच मोड,माराफारी एरिया, कोऑपरेटिव कालोनी, दुंदीबाग,सिटी सेंटर सेकटर 4 , सेक्टर 8 ,सेक्टर 9,सेक्टर 12 आदि जगहों से गाजे बाजे के साथ झांकियां एवं राम नवमी जुलूस के साथ दोपहर बाद 03:00 बजे से निकलकर संध्या 07:00 बजे तक राम मंदिर गोलंबर तक पहुंचेगी। बैठक में अनिल कुमार, कुमार राकेश रंजन, अखिलेश कुमार, विशेश्वर कुमार बम ,उमाशंकर यादव, विजय कुमार चौधरी, अन्नु कुमार सिह, अशोक कुमार, देव कुमार तिवारी, अखिलेश कुमार, सुमित कुमार ,आरबी साहु, राजीव सिह आदि मौजूद रहे.
Tags
झारखण्ड
