चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलमोचो पुल के समीप भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। धनबाद की ओर से आ रही हुंडई क्रेटा कार की ट्रक से हुई सीधी टक्कर में कार में सवार देवेंद्र कुमार की मौत हो गई। जबकि अजय कुमार तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार और ट्रक के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के दो टायर टूटकर अलग हो गए. जबकि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जाता कार सवार लोग सेक्टर 9 के रहने वाले हैं। कार धनबाद से बोकारो की तरफ आ रही थी। जबकि ट्रक बोकारो से धनबाद की ओर जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों का पता करने में जुट गई है।
Tags
क्राइम
