बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के उकरीद मोड़ के समीप सुबह 6.30 बजे मॉर्निंग वॉक कर रही महिला की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गई। एलएच निवासी आत्मा साव की 48 वर्षीया पत्नी शीला देवी सुबह मॉर्निंग वॉक कर रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच-23 को जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। पुलिस अब सीसीटीवी से उक्त वाहन का पता करने में जुटी हुई है। सेक्टर 12 थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सिंह ने कहा कि वाहन के बारे जानकारी जुटाई जा रही है।
Tags
क्राइम
