सियालजोरी में सोलर प्लेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार


बोकारो जिले के सियालजोरी थाना पुलिस ने सियालजोरी गांव के एक जलमीनार का सोलर प्लेट की चोरी के मामले का उद्भेदन करते हुए कांड में संलिप्त दोआरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गई तीन सोलर प्लेट को पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र से बरामद किया है तथा व इसे खपाने में प्रयुक्त टाटा मैजिक वाहन संख्या जेएच 09बीएफ - 3595 को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सियालजोरी थाना क्षेत्र के महेन्द्र महतो ,पिता कार्तिक महतो गांव चंदाहा के कुड़मी कुल्ली व अयोध्या महतो ,पिता गहनु महतो गांव सियालजोरी के फुचुकुल्ही के रहने वाले हैं। इस संबंध में थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस उपाधीक्षक सह पुलिस निरीक्षक चास मुफसिल आरके राणा ने बताया कि 17 मार्च की रात सियालजोरी गांव में जलमीनार से सोलर प्लेट की चोरी हुई थी। वार्ड सदस्य मिथिलेश कुमार महतो के लिखित आवेदन के आधार पर 22 मार्च को अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज कराया गया । 

तीन अन्य आरोपी फरार हैं 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद यादव के नेतृत्व में  छापेमारी टीम गठित कर अनुसंधान शुरू की। इसी क्रम में घटनास्थल से एक संदिग्ध मोबाइल मिला जिसे जब्त कर तकनीकी व अन्य अनुसंधान से घटना स्थल से मिले मोबाइल धारक महेन्द्र महतो को पुलिस ने जब हिरासत में लेकर पुछताछ शुरू की तो सच को स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसके साथ इस चोरी में तीन और सहयोगी शामिल थे। उनकी  निशानदेही में छापेमारी टीम ने एक सहयोगी अयोध्या महतो को तो गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य दो सहयोगी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार के लिए छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर चोरी गई जलमीनार का तीन सोलर प्लेट जिसकी लंबाई करीब 6.5 फीट एवं चौड़ाई करीब 3 फीट , छोटा हाथी वाहन संख्या जेएच 09बीएफ - 3595 तथा एक मोबाइल जब्त कर किया है। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद यादव ,पुअनि नीतीश कुमार ,सअनि संतोष कुमार पांडेय,आ रंजीत कुमार पासवान व सागर बनर्जी शामिल थे।

और नया पुराने