छठव्रतियों ने भक्ति भाव से अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य


चैती छठ के मौके पर विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। गरगा नदी, तिरंगा पार्क, टू-टैंक गार्डेन, कुलिंग पौंड सहित सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। उससे पहले व्रतियों ने जल में काफी देर तक खड़े रहकर भगवान सूर्य की आराधना की। 

सुबह उदीयमान सूर्य को अर्पित किया जाएगा अर्घ्य 


बुधवार को श्रद्धालु उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। सभी घाटों में अच्छी साफ-सफाई देखने को मिला। लाइट की भी पर्याप्त व्यवस्था थी।  कई जगहों पर स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से फल, अगरबत्ती, आम की लकड़ी आदि का वितरण किया गया। सुबह अर्घ्य के बाद घाटों पर श्रद्धालु हवन आदि कर पूजा-अर्चना करेंगे। 


और नया पुराने