चास में पूजा कुमारी बनीं उपमहापौर, फुसरो में रेणु देवी बनी उपाध्यक्ष


नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत नव निर्वाचित वार्ड सदस्यों के बीच उपमहापौर एवं उपाध्यक्ष पद का अप्रत्यक्ष निर्वाचन शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। चास नगर निगम में वार्ड संख्या 22 की पूजा कुमारी एवं वार्ड संख्या 15 के अमर स्वर्णकार के बीच उपमहापौर पद के लिए मतदान हुआ। कुल 35 वार्ड सदस्यों में से 33 मत वैध पाए गए, जिसमें पूजा कुमारी को 19 मत एवं अमर स्वर्णकार को 14 मत प्राप्त हुए। निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढ़ांडा द्वारा पूजा कुमारी को उपमहापौर निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 

रेणु देवी एक वोट से दर्ज की जीत 

वहीं, फुसरो नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन में वार्ड संख्या 01 की रेणु देवी ने एक मत से जीत हासिल की। उन्हें कुल 14 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी वार्ड संख्या 16 की रश्मि सिंह को 13 मत मिले। निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ द्वारा रेणु देवी को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार, पंकज दुबे एवं सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

और नया पुराने