नाबालिग से दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट में भेजा गया जेल



बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के पांडेय टोला निवासी निखिल तिवारी को नाबालिग लड़की को धमकी देकर गलत संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संदर्भ में बालीडीह थाना क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा थाना में एक आवेदन समर्पित किया गया कि बालीडीह पाण्डेय टोला निवासी निखिल तिवारी उनकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर उसका इंस्टाग्राम आईडी ले लिया और उस आईडी का गलत उपयोग करने लगा, जिसे देखकर वो घबरा गई, जिसका नाजायज फायदा उठाकर उसे धमकी देकर बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। उसका भी विडियो बनाकर उनकी नाबालिग पुत्री को ब्लैक मेल करने लगा। 

पोक्सो एक्ट के तहत मामला हुआ दर्ज 

जब इसकी जानकारी माता-पिता को हुई तो वे लोग उक्त लड़के को समझाने बुझाने का प्रयास किए तथा लोक लाज के डर से चुप रहे.  उसके बावजुद भी उपरोक्त लड़का इनकी नाबालिग पुत्री के साथ जबरन बात करने की कोशिश करने लगा तथा मना करने पर इनलोगों को धमकी आदि देने लगा, जिससे विवश होकर महिला द्वारा थाना में शिकायत की गई। महिला के शिकायत आवेदन के आधार पर बालीडीह थाना में पोक्सो एक्ट दर्ज कर त्वरित अनुसंधान करते हुए काण्ड में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 



और नया पुराने