चंद्रपुरा में बड़ा हादसा: स्कूल बस और ट्रक की टक्कर, 12 से अधिक छात्र घायल


बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के राजाबेड़ा के समीप गुरुवार को डीएवी भंडारीदह की स्कूल बस की टक्कर एक ट्रक से हो गई। दुर्घटना में बस में सवार 12 से अधिक छात्र-छात्रा घायल हो गए। जिन्हें तत्काल चंद्रपुरा स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया।


उसके बाद करीब 4 बच्चों को बेहतर इलाज के लिए बीजीएच भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ ने कहा स्थानीय लोगों की तत्परता से समय पर बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। बस में सवार कई छात्र-छात्राओं ने यह बताया कि दोनों ही वाहन की रफ्तार तेज थी। 

और नया पुराने